D.El.Ed., Course 504, Block -01, Unit - 04 आगमन विधि (Inductive method) और निगमन विधि ( Deductive method ) में अंतर स्पष्ट करें।

Ravi Kant Bhakat:
D.El.Ed., Course 504, Block -01, Unit - 04
प्रश्न:- आगमन विधि (Inductive method) और निगमन विधि ( Deductive method ) में अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर:- आगमन विधि (Inductive method) और निगमन विधि ( Deductive method ) में निम्नलिखित अंतर है:-

         1. आगमन विधि की सुरुआत विशिष्ट उदाहरणों से प्रस्तुतिकरण के साथ होती है जबकि निगमन विधि सामान्य सिद्धान्तों के प्रस्तुतिकरण के साथ होती है।

         2. आगमन विधि सामान्य सिद्धान्तों की संरचना के साथ समाप्त होती है जबकि निगमन विधि विशिष्ट उदाहरणों के सामान्यीकरण के साथ समाप्त होती है।

          3. आगमन विधि सामान्य नियम या तथ्य तक पहुंचती है जबकि निगमन विधि नियमोँ के आधार पर समाधान तक पहुंचती है।

         4. आगमन विधि तर्क की योग्यता को विकसित करने में सहायता करती है जबकि निगमन विधि समस्या समाधान में सहायता करती है।

         5. आगमन विधि का उपयोग गणितीय समस्याओं के समाधान के लिए पाठ्य पुस्तकों में कम ही किया जाता है परंतु निगमन विधि का उपयोग लगभग सभी गणितीय समस्याओं के समाधान के लिये किया जाता है।

         6. आगमन विधि से सूत्रों का निर्माण होता है जबकि निगमन विधि सूत्रों से समाधान करता है।

                       ©
Please like and comments for   
               more answer
    अधिक प्रश्नोत्तर के लिए like और    
              comments करें।
                                   
                    Thanks
                          

Comments

Popular posts from this blog

प्याज़े का संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत का वर्णन करें।/ Explain theory of cognitive development of Jon Piyaje.

D.El.Ed., Course 504, Block -01, Unit - 04 दो प्राकृत संख्याओं का HCF व LCM के बीच क्या संमंध है ?

कक्षा में तकनीकी का उपयोग कितना सही ?